BREAKING NEWS
KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2026, 4:03 pm
BIG NEWS : राजस्थान के प्रतापगढ़ में आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, फार्म हाउस से लैपटॉप-मोबाइल के जरिए कर रहे थे करोड़ों का खेल, मैच में दांव लगाने वाले गिरोह में नीमच के दो युवक शामिल, पुलिस ने खोले बड़े राज, पढ़े खबर

Share On:-

प्रतापगढ़। आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह के खिलाफ प्रतापगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 6 लैपटॉप, 38 मोबाइल फोन, 48 सिम कार्ड सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में करीब 12 करोड़ 54 लाख रुपए से अधिक के लेन-देन का खुलासा हुआ है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रतापगढ़, डीएसटी, क्यूआरटी एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

फार्म हाउस से चल रहा था सट्टा-
पुलिस को 8 अप्रैल 2026 को सूचना मिली कि सर्वोदया स्कूल के पास स्थित एक फार्म हाउस में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी, जहां पहली मंजिल पर बने हॉल में 6 युवक लैपटॉप एवं मोबाइल के माध्यम से सट्टा संचालित करते हुए पाए गए। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

ऐसे चलता था नेटवर्क-
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले 8-10 दिनों से संगठित रूप से सट्टा चला रहे थे। Star66, Diamondexch, Lotus, 247 एवं Star-777 जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आईपीएल मैचों पर दांव लगवाया जाता था। ग्राहकों को आईडी-पासवर्ड देकर रुपए के बदले पॉइंट्स दिए जाते थे तथा लेन-देन टेलीग्राम, व्हाट्सएप और फोन-पे के माध्यम से किया जाता था।

करोड़ों का हिसाब-किताब-
जांच में 24 अक्टूबर 2025 से 8 अप्रैल 2026 तक का रिकॉर्ड मिला, जिसमें करीब 12.54 करोड़ रुपए के लेन-देन का विवरण सामने आया।

गिरफ्तार आरोपी-
गिरफ्तार आरोपियों में हर्षवर्धन (निवासी नीमच), पुरुषोत्तम (निवासी नीमच), प्रिंस कुमार (पंजाब), लखपत एवं हरमन सिंह (श्रीगंगानगर) तथा रामबाबू मुखिया (बिहार) शामिल हैं।

जब्त सामग्री
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 लैपटॉप, 38 मोबाइल फोन, 48 सिम कार्ड, सीसीटीवी कैमरा, वाई-फाई डिवाइस, एटीएम कार्ड एवं सट्टे के हिसाब-किताब से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं।

आगे की कार्रवाई-
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE