मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत शामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 86 किलोग्राम डोडाचूरा एवं एक स्विफ्ट कार जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील एवं एसडीओपी दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय की टीम द्वारा की गई।

मुखबिर सूचना पर कार्रवाई-
पुलिस के अनुसार 9 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर शामगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेन्द्र सिंह उर्फ शंभु सिंह (36), निवासी ग्राम गुराड़िया जोगा, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से सफेद रंग की स्विफ्ट कार (त्श्र 17 ब्ठ 6200) से 86 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 1.72 लाख रुपए आंकी गई है।

प्रकरण दर्ज-
मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 120/2026 के तहत धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जब्त सामग्री-
86 किलोग्राम डोडाचूरा (कीमत लगभग 1.72 लाख)
मारुति स्विफ्ट कार (कीमत लगभग 7 लाख)

टीम का सराहनीय योगदान-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय, उपनिरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह दांगी, सहायक उपनिरीक्षक शारदा प्रसाद तिवारी सहित आरक्षक धनपाल जाट, विकास राठौर, इरफान खान, हीरालाल, विशाल सिंह चंद्रावत एवं चालक सुल्तान मंसूरी का विशेष योगदान रहा।
