गरोठ/भानपुरा। क्षेत्र के दूधाखेड़ी माताजी इलाके में मोबाइल चार्जर को लेकर हुआ मामूली विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना 8 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।
फरियादी राजू माली (48), निवासी दूधाखेड़ी माताजी ने आरोप लगाया कि ईश्वर मीणा ने उनसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
मामले में पुलिस ने भानपुरा थाने में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।