BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2026, 2:26 pm
BIG NEWS : टेस्ट ड्राइव के बहाने कार चुराकर भागा था युवक, मनासा में प्रेमिका ने बुलाकर पिटवाया, इंदौर के 6 लोग गिरफ्तार, पढे़ बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के मनासा कस्बे में गुरुवार देर रात सड़क पर सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। इंदौर के एक कार शोरूम से गाड़ी चोरी कर भागे युवक को शोरूम मालिक और उसके साथियों ने लाठियों से बेरहमी से पीटा। घायल युवक सड़क पर लहूलुहान हालत में तड़पता रहा, लेकिन आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है।
 

शोरूम से गाड़ी लेकर हुआ था फरार-
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के गांव देवरी का रहने वाला 35 वर्षीय प्रकाश पिता नाथूलाल नायक 7 अप्रैल को इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित डेली ऑटोडील शोरूम पर गया था। वहां उसने टेस्ट ड्राइव के नाम पर कार मांगी और उसे लेकर फरार हो गया। शोरूम मालिक और उसके साथी तभी से प्रकाश की तलाश कर रहे थे। तलाशी के दौरान उन्हें पता चला कि प्रकाश पिछले एक महीने से मनासा में किराए का कमरा लेकर रह रहा है।

 

प्रेमिका के जरिए बिछाया जाल-
शोरूम मालिक और उसके साथियों ने प्रकाश को पकड़ने के लिए उसकी महिला मित्र रेणुका का सहारा लिया। रेणुका ने फोन करके प्रकाश को मिलने के लिए एक निश्चित जगह पर बुलाया। जैसे ही प्रकाश वहां पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठे इंदौर के तीन पुरुषों और तीन महिलाओं ने उसे घेर लिया। जब उनसे कार के बारे में पूछा गया तो प्रकाश ने कहा कि गाड़ी उसके पास नहीं है, उसने उसे बेच दिया है। यह सुनते ही सभी लोग भड़क गए और उस पर लाठियों से हमला कर दिया।

 

तड़पता रहा युवक, लोग बनाते रहे वीडियो-
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर युवक को तब तक पीटते रहे जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। प्रकाश बीच सड़क पर खून से लथपथ होकर मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन भीड़ में से कोई भी उसे बचाने आगे नहीं आया। मारपीट के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

 

पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा-
मनासा थाना प्रभारी निलेश अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार सुबह कार्रवाई करते हुए इंदौर निवासी एहसान, शुभम और शेखर के साथ ही दुर्गा, रेणुका और बबीता को हिरासत में लिया गया है। घायल प्रकाश ने अपनी प्रेमिका रेणुका पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE