चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस की डीएसटी टीम ने “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत कार्रवाई करते हुए हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाने में दर्ज एनडीपीएस प्रकरण मे ₹5,000 के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर के आदेश की पालना में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व तस्करी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अधिकाधिक कार्यवाही हेतु एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में डीएसटी के एएसआई अजयपाल, रणवीर सिंह,कानि. महेश, नारायण, बहादुर सिंह द्वारा पुलिस थाना नोहर, जिला हनुमानगढ़ के एनडीपीएस प्रकरण में वांछित आरोपी दशरथ पुत्र भगवानराम ओड़ उम्र 21 वर्ष, निवासी सिसोदिया सांवता, पुलिस थाना चंदेरिया, जिला चित्तौड़गढ़ को चंदेरिया थाने पर डिटेन किया है उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय हनुमानगढ़ द्वारा ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था।
जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।