BREAKING NEWS
JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लैक स्पॉट पर डीआईजी भसिन का निरीक्षण,.. <<     KHABAR : असंगठित श्रमिकों को पेंशन का सहारा, नीमच.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2026, 11:22 am
KHABAR : नीमच में जाली नोट से ठगी, तीन दुकानदारों को बनाया निशाना, बैंक में खुला राज, नोट निकले नकली, पुलिस जांच में जुटी, खबर

Share On:-

नीमच। केंट थाने के ठीक सामने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले तीन गरीब दुकानदार जाली नोट चलाने वाले गिरोह का शिकार हो गए। बदमाशों ने चालाकी से 500-500 रुपए के नकली नोट देकर उनसे सामान भी लिया और असली पैसे भी ठग लिए।


बैंक में खुला राज, नोट निकले नकली
घटना का खुलासा तब हुआ जब एक दुकानदार के पति ने बैंक में पैसे जमा कराने गए, जहां मशीन ने नोट को नकली बता दिया। इसके बाद तीनों दुकानदारों ने अपने-अपने नोटों की जांच की तो पता चला कि सभी 500 के नोटों पर एक ही सीरियल नंबर (5TD 938821) छपा हुआ है।


छोटे व्यापारियों को बनाया निशाना
ठगों ने अलग-अलग दुकानदारों को निशाना बनाया:
मटका बेचने वाली अनीता बाई से 100 रुपए का सामान लेकर 500 का नकली नोट दिया और 400 रुपए असली ले लिए
खाद विक्रेता जगदीश से भी इसी तरह ठगी की गई
नमक बेचने वाली विमला बाई से 50 रुपए का सामान लेकर नकली नोट देकर 450 रुपए असली रुपए लेकर आरोपी फरार हो गए


पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। केंट थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि यह किसी संगठित गिरोह का काम हो सकता है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE