BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच के फ्रूट मार्केट में विशेष अभियान,.. <<     KHABAR : शक, अंधविश्वास और खून, जादू-टोने के शक में.. <<     इंदौर का 'जंतर-मंतर' बना टंट्या भील चौराहा,.. <<     BIG NEWS : हाई वोल्टेज बिजली लाइन के चोरीशुदा तारों.. <<     KHABAR : हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज ने किया.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, होटल ग्रीन.. <<     KHABAR : सीतामऊ और सुवासरा में ठोस अपशिष्ट.. <<     KHABAR : डेंगू से बचाव का दिया संदेश, मॉडल हायर.. <<     KHABAR : व्यास परिवार ने विद्यालय को भेंट किया.. <<     KHABAR : लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने.. <<     KHABAR : महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का केंद्र.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का केंद्र.. <<     BIG NEWS : व्हाट्सएप कॉल, बसों से पार्सल और करोड़ों.. <<     KHABAR : मेहरबान हुआ मानसून, रतलाम में झूमकर बरसे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2026, 1:09 pm
BIG NEWS : मंदसौर पुलिस व सीबीएन यूनिट की टीम और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब ग्राम गंगाखेड़ी के गोदाम व बाड़ों में आया पंजाब का व्यक्ति तो खाकी को लगी भनक, फिर जैसे ही काली अंधेरी रात में दी दबिश तो माजरा देख उड़े होश, इतना माल होने वाला था सप्लाई, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। दिनांक 10.04.2026 को सीबीएन मध्य प्रदेश यूनिट को प्राप्त विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस के साथ मिलकर प्रभावी कार्रवाई की गई।


उपनारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों को प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम गंगाखेड़ी का एक तस्कर दो अलग-अलग गोदाम/बाड़ों में अवैध रूप से अफीम एवं डोडाचूरा संग्रहित कर पंजाब क्षेत्र के एक अन्य तस्कर को परिवहन करने वाला था। इस सूचना के आधार पर सीबीएन मध्य प्रदेश यूनिट के अधिकारियों की एक टीम का गठन कर दिनांक 10.04.2026 की प्रातःकालीन समय में मौके पर रवाना किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक, मंदसौर से पुलिस सहायता भी प्राप्त की गई, जो तत्काल उपलब्ध कराई गई।


टीम द्वारा ग्राम खेरखेड़ा, तहसील सीतामऊ, जिला मंदसौर एवं ग्राम गंगाखेड़ी, तहसील सीतामऊ, जिला मंदसौर स्थित दो गोदाम/बाड़ों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की गई।


दोनों स्थानों की गहन तलाशी के दौरान कुल 35.420 किलोग्राम अफीम, 50.330 किलोग्राम डोडाचूरा (पॉपी स्ट्रॉ) बरामद किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत उक्त मादक पदार्थों को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के अंतर्गत जब्त किया गया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


प्रकरण में आगे की जांच जारी है।
मादक पदार्थों के विरुद्ध सीबीएन का अभियान सतत जारी है तथा “नशा मुक्त भारत” के संकल्प को साकार करने हेतु अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE