BREAKING NEWS
JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लैक स्पॉट पर डीआईजी भसिन का निरीक्षण,.. <<     KHABAR : असंगठित श्रमिकों को पेंशन का सहारा, नीमच.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2026, 5:39 pm
BIG NEWS : नीमच कोर्ट का सख्त संदेश, गुमशुदगी की कहानी निकली खौफनाक मर्डर, झगड़े में खून, हत्या कर खेत में फेंका शव, आरोपी को उम्रकैद, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। जिला लोक अभियोजक चंचल बाहेती द्वारा ने बताया घटना इस प्रकार है कि दिनांक 31.07.2023 को रमेश पिता रामलाल खारोल निवासी ग्राम महुड़िया अपने घर से रात को 08ः00 बजे के लगभग अपनी पत्नि से यह कहकर गया था कि वह गांव से होकर आ रहा है, रोटी बनाकर रखना, परन्तु उसके वापस नहीं आने पर रात्रि में ही उसकी पत्नि गुड्डीबाई व पुत्र रविन्द्र ने उसकी आसपास तलाश की, नहीं मिलने पर दिनांक 01.08.2023 को सुबह भी तलाश की और न मिलने पर दिनांक 01.08.2023 को रवीन्द्र खारोल ने आरक्षी केन्द्र बघाना पर 12ः31 बजे के लगभग उपस्थित होकर गुमशुदगी रिपोर्ट लेख कराई, जिसे पंजीयन कमांक 53/2023 पर पंजीबद्ध किया गया। उक्त गुमशुदगी रिपोर्ट पर जांच प्रारंभ की गई और जांच के दौरान रमेश का शव ग्राम महुड़िया बंशीलाल शर्मा की बीड व अशोक शर्मा का खेत पर पडे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर बताये स्थान पर देखने पर गुमइंसान का शव पाया गया, जिस पर से मौके पर ही मृतक के पुत्र सुनिल खारोल से मर्ग देहाती नालशी प्राप्त कर घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक भौतिक साक्ष्य एकत्रित की गई तथा मृतक की मृत्यु के स्पष्ट कारण जानने हेतु शव को शव परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय नीमच भेजा गया। मर्ग देहाती नालशी से थाना बघाना पर असल मर्ग क्रमांक 23/2023 अंतर्गत धारा 174 द.प्र.सं. कायम कर मर्ग जांच प्रारंभ की गई। मर्ग जांच के दौरान आये तथ्यों से आरोपी कमल उर्फ कमलेश के द्वारा मृतक रमेश पिता रामलाल खारोल, जो कि आरोपी के ग्राम महुड़िया का निवासी था, को लात घुसों से मारकर, उसका सिर पत्थरों की दिवार पर पटककर एवं काले रंग के गमछे से गला दबाकर हत्या करना पाया गया। आरोपी कमल द्वारा दोनों के आपस में झगड़ा होने की बात साक्षीयों को बताई गई थी। आरोपी का कृत्य धारा 302 भा.द.सं. का पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 178/2023 अंतर्गत धारा 302 भा.द.स. पंजीबद्ध किया गया और अनुसंधान प्रारंभ किया गया दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गयां। उसे न्यायालय में पेश किया जिसका प्रकरण कमांक 30/24 पर दर्ज होकर उक्त प्रकरण में अभियोजन द्वारा 23 साक्षी का परीक्षण कराया गया तथा दोनों पक्षों की बहस माननीय न्यायाधीश द्वारा सुनी गई। माननीय प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश महोदय वीरेन्द्रसिंह राजपूत द्वारा दिनांक 10.04.2026 को उक्त प्रकरण में निर्णय सुनाते हुए आरोपी कमलेश उर्फ कमल प्रजापत ग्राम महुड़िया को आजीवन कारावास एवं 5000 रू. के अर्थदण्ड से दण्डित किया।


प्रकरण में म०प्र० शासन कि ओर से प्रभावी पेरवी जिला लोक अभियोजक नीमच चंचल बाहेती और अपर लोक अभियोजक इमरान खान द्वारा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE