गरोठ। गरोठ पुलिस ने बीती रात करीब डेढ़ बजे ग्राम चचावदा चौकटिया स्थित एक बाड़े में दबिश देकर नकली दूध बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

पुलिस कार्रवाई के दौरान दो कमरों में संचालित हो रही इस अवैध फैक्ट्री से लगभग ढाई कट्टे यूरिया, विभिन्न केमिकल एवं अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई, जिनका उपयोग नकली दूध बनाने में किया जा रहा था। इसके अलावा मौके से करीब 700 लीटर तैयार दूध भी जब्त किया गया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री का संचालन सूरज गायरी द्वारा किया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
