BREAKING NEWS
KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2026, 12:08 pm
BIG NEWS : मंदसौर शहर का वायडी नगर थाना क्षेत्र और रात का काला अंधेरा, जब टोयोटा ग्लांजा कार लेकर रवाना हुआ लोकेश तो बीच रास्ते में हो गई ये भयानक घटना, हादसे की भनक लगते ही दौड़ी खाकी, चालक को आनन-फानन में पहुंचाया अस्पताल, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर के वायडी नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा महू-नीमच हाईवे पर जैन कॉलेज के सामने रात करीब 12 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार टोयोटा ग्लांजा कार क्रमांक आरजे 17 सीबी 6995 चला रहे लोकेश राठौर, निवासी भवानी मंडी, अकेले वाहन में सवार थे। वे भवानी मंडी से मंदसौर आए थे और रामटेकरी की ओर जा रहे थे, लेकिन रास्ता भटक जाने के कारण आगे निकल गए।

रास्ता समझ आने पर उन्होंने यू-टर्न लेने का प्रयास किया। इसी दौरान तेज रफ्तार के चलते वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराकर सड़क के बीच पलट गया।

घटना की सूचना मिलते ही वायडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पलटी हुई कार को सीधा कर सड़क किनारे किया गया, जिससे यातायात सुचारू बना रहा। पुलिस ने चालक को थाने ले जाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE