BREAKING NEWS
JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लैक स्पॉट पर डीआईजी भसिन का निरीक्षण,.. <<     KHABAR : असंगठित श्रमिकों को पेंशन का सहारा, नीमच.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2026, 3:10 pm
BIG NEWS : कुख्यात ड्रग तस्कर पर बड़ा एक्शन, 9 केस वाला आरोपी प्रवेश उर्फ कान्हा पाटीदार चढ़ा खाकी के हत्थे, मंदसौर पुलिस ने किया सीमापार तस्करी का खेल खत्म, हिस्ट्रीशीटर को भेजा सीधे इंदौर जेल, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मंदसौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय तस्कर प्रवेश उर्फ कान्हा पाटीदार (30) निवासी सुपड़ा, थाना पिपलियामंडी को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई के तहत केंद्रीय जेल इंदौर भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ़ कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपलियामंडी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने द्वारा आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 (PIT NDPS Act) के तहत कार्रवाई की गई। 

प्रकरण में तैयार प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी के माध्यम से उज्जैन संभाग आयुक्त को भेजा गया था, जिस पर धारा 3(1) के तहत निरोधात्मक आदेश जारी किया गया। आदेश के पालन में 12 अप्रैल 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल इंदौर में निरुद्ध किया गया।

आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया-
पुलिस द्वारा ICJS पोर्टल के माध्यम से आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड अद्यतन किया गया। आरोपी के विरुद्ध कुल 9 मामले दर्ज हैं, जिनमें 5 प्रकरण अवैध मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े हैं। इसके अलावा मारपीट, धमकी, चोरी एवं दुर्घटना के मामले भी दर्ज हैं। आरोपी मंदसौर के साथ-साथ राजस्थान के विभिन्न जिलों में भी सक्रिय रहा है।

संगठित नेटवर्क पर नजर-
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से अंतर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था और एक कुख्यात तस्कर के रूप में पहचान बना चुका था। जिले में ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

टीम का सराहनीय योगदान-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने, उनि चंद्रशेखर बैरागी, उनि मूलचंद सिंह धाकड़, प्रआर पुष्पेंद्र सिंह, प्रआर वसीम खान, आर पवन पाटीदार, आर घनश्याम नागदा, आर जुगल किशोर एवं आर सुभाष प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE