मंदसौर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 63 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील एवं एसडीओपी दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी ईश्वर सिंह (28) निवासी ग्राम आमली को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से ग्रे रंग की बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल से 63 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 26 हजार रुपये आंकी गई है।

आरोपी के खिलाफ थाना शामगढ़ में अपराध क्रमांक 124/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।
