मंदसौर। कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी हुई सब इंस्पेक्टर नितिन कुमावत की बाइक सघन खोजबीन के बाद बरामद कर ली गई है। यह बाइक नरसिंहपुरा-ऋषियानंद कुटिया मार्ग के जंगल क्षेत्र से मिली।
जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक नितिन कुमावत की बाइक उनके निवास के बाहर स्थित श्रीनाथ विहार कॉलोनी से चोरी हो गई थी, जो कोतवाली थाना क्षेत्र में आती है। घटना के बाद पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी।
सघन खोज अभियान के दौरान पुलिस को बाइक नरसिंहपुरा क्षेत्र में जंगल में खड़ी मिली। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।