मंदसौर। मछली ठेका निरस्त होने के बावजूद अवैध रुप से मत्स्याखेट किया जा रहा था, अवैध तरीके से बाहरी प्रदेश के मछुआरों की टोली यहां करंट से मत्स्याखेट कर रही थी जो जलीय जीवो के लिए हानिकारक है, सुचना के बाद नायाब तहसीलदार व नाहरगढ़ थाना पुलिस टीम ने संयुक्त रुप से आज यह कार्यवाही की और बाहरी मछुआरों के ठिकाने पर दबिश दी।