इंदौर/मंदसौर। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि इंदौर क्राइम ब्रांच ने 121 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो मंदसौर जिले के नाहरगढ़ क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।
क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उससे गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में इस पूरे नेटवर्क में और भी बड़े नामों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी मंदसौर जिले के नाहरगढ़ निवासी व्यक्ति से एमडी ड्रग्स लेकर इंदौर की ओर आ रहा था, तभी क्राइम ब्रांच ने उसे दबोच लिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है।