मंदसौर। चंदवासा गांव में 10वीं कक्षा में अनुत्तीर्ण होने से आहत एक युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल शामगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया गया।
फिलहाल युवती का उपचार जिला अस्पताल में जारी है और चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।