BREAKING NEWS
KHABAR : पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का केंद्र.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का केंद्र.. <<     BIG NEWS : व्हाट्सएप कॉल, बसों से पार्सल और करोड़ों.. <<     KHABAR : मेहरबान हुआ मानसून, रतलाम में झूमकर बरसे.. <<     BIG REPORT : बैंसला के कथित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में यूसीसी विधेयक-2026 पारित,.. <<     बरसे मेघ... खिल उठे खेत,झमाझम बारिश से खिल उठे.. <<     BIG REPORT : पांच साल बाद जागा रेल मंडल! बघाना और.. <<     खरगोन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकुश जायसवाल.. <<     KHABAR : 311 पौधे-311 संकल्प के साथ हरियाली का.. <<     NEWS : हरियाली का संकल्प- इनर व्हील क्लब ने.. <<     NEWS : विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने साध्वी डॉ... <<     सरकारी धन की खुली बर्बादी से ग्रामीणों में.. <<     VIDEO NEWS:अफीम किसानों का अल्टीमेटम!,अफीम किसानों.. <<     NEWS : रतनलाल कुमावत (गेंदर) बने मेवाड़ कुमावत.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और मकर राशि वालों को करियर में मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2026, 10:43 am
BIG NEWS : नीमच में ऑनलाइन सट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जब मुखबिर ने दी सूचना तो यहां पहुंचे अधिकारी, फिर जैसे ही दी दबिश हत्थे चढ़ा भोलाराम कंपाउंड का दीपक बैरागी उर्फ कान्हा, आरोपी के कब्जे से हजारों रूपये की नकदी जब्त, पूछताछ में कबूले ये नाम, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। थाना नीमच केंट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए पकड़ा है। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, सिम कार्ड एवं नकदी राशि जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, सहायक उपनिरीक्षक द्वारा शहर भ्रमण के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दीपक बैरागी उर्फ कान्हा निवासी भोलाराम कंपाउंड, नीमच क्रमांक 02 स्कूल ग्राउंड गेट के पास बैठकर अपने मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है।

सूचना की पुष्टि हेतु पंचान राकेश पिता मुन्नालाल ग्वाला एवं राजू पिता गोपालदास बैरागी को शामिल कर कार्रवाई की गई। इसके पश्चात पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति ग्राउंड गेट के पास सीढ़ियों पर बैठकर मोबाइल चला रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम दीपक उर्फ कान्हा पिता शंकरलाल बैरागी, उम्र 34 वर्ष, निवासी भोलाराम कंपाउंड, नीमच बताया। उसके पास से एक आईफोन 14 (डार्क ब्लू रंग) बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया।

जांच के दौरान मोबाइल में वीआई सिम नंबर 7771053767 पाया गया तथा इंटरनेट ब्राउज़र के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट पर आईपीएल क्रिकेट टी-20 मैच (रॉयल चौलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स) पर बॉल-टू-बॉल एवं सेशन-टू-सेशन सट्टा खेलते हुए पाया गया। मौके पर स्क्रीनशॉट भी लिए गए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे यह ऑनलाइन सट्टा आईडी मोहित उर्फ टोनी निवासी केसुन्दा एवं विकास डबकरा निवासी शक्ति नगर, नीमच द्वारा कमीशन पर दी गई है। इस संबंध में उसका मेमोरेंडम भी तैयार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 53,000 नकद राशि बरामद हुई, जिसे उसने सट्टा गतिविधि से प्राप्त कमीशन बताया। मोबाइल फोन एवं नकदी राशि को पंचान के समक्ष विधिवत जब्त किया गया।

इसके बाद आरोपी को धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत सूचना पत्र देकर रिहा किया गया तथा जब्त सामग्री को थाना परिसर में जमा कराया गया। पुलिस ने मामले में सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE