नीमच। महू रोड स्थित टीन शेड दुकान में घुसकर वाहनों के टायर चोरी करने वाले दो आरोपियों को थाना नीमच सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संपत्ति संबंधी अपराधों पर कार्रवाई अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
घटना का विवरण
फरियादी सार्थक मोदी निवासी गरोठ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी टायर की दुकान (रतनम टायर्स प्रा. लि.) में 04 अप्रैल की रात अज्ञात बदमाशों ने टीन शेड तोड़कर 20 फोर व्हीलर एवं 2 थ्री व्हीलर टायर चोरी कर लिए। रिपोर्ट पर थाना नीमच सिटी में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त तीन पहिया ऑटो वाहन एवं चोरी के 22 टायर बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी-
- सुनील पिता धन्नालाल माली, उम्र 26 वर्ष, निवासी हवाई अड्डा रोड, बघाना नीमच
-राजू पिता फिरोज खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी नयागांव, थाना जावद जिला नीमच
पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा टायरों की बिक्री के संबंध में भी जांच की जा रही है।
बरामद सामग्री-
- तीन पहिया ऑटो (कीमत लगभग 3 लाख रुपये)
- 22 टायर (कीमत लगभग 95,000 रुपये)
पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान, साइबर सेल एवं टीम का सराहनीय योगदान रहा।