BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2026, 10:56 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस की नाकाबंदी में तस्करों की साजिश नाकाम, जब स्कॉर्पियो के चालक ने खाकी को देख उठाया ये कदम तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही पीछाकर ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, भारी मात्रा में ले जा रहा था माल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन “त्रिनेत्र” के तहत थाना भूपालसागर एवं जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से 504.780 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत यह कार्रवाई की गई।

एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी कपासन हरजीलाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी भूपालसागर घेवरचंद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बबराणा-दाता रोड पर नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान दाता की ओर से आ रही संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगी। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 25 काले प्लास्टिक के कट्टों में कुल 504.780 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा भरा हुआ पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है तथा प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस की अपील-
जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम थाना, कंट्रोल रूम या नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर दें।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम-
थाना भूपालसागर - घेवरचंद (पु.नि.), ओमप्रकाश, अनिल, भवानी, जितेंद्र, सुरेश, लक्ष्मण
जिला स्पेशल टीम दृ हैडकानि. प्रमोद कुमार, रतन सिंह, अमित कुमार, अजय कुमार, बलराम, मनोज कुमार, शीशराम, प्रीतम, दुर्गाराम।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE