BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लैक स्पॉट पर डीआईजी भसिन का निरीक्षण,.. <<     KHABAR : असंगठित श्रमिकों को पेंशन का सहारा, नीमच.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुधाखेड़ी माताजी मंदिर भोजनशाला को मिली.. <<     KHABAR : हर्बल औषधियों की प्रसंस्करण इकाइयां.. <<     बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश जी.. <<     देवास पुलिस को बड़ी डिजिटल सौगात, डीआईजी.. <<     सिंहस्थ 2028 को लेकर देवास पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के नाम पर सियासत,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीएम रोज एक घंटे गाली देने का सेशन रखें,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के ग्राम भंडारिया में युवक.. <<     KHABAR : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2026, 12:13 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूं थाना पुलिस और 8 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी, जब खाकी को लगी पुख्ता भनक तो मिली बड़ी सफलता, आरोपी को बीकानेर जेल से किया गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने ऑपरेशन “त्रिनेत्र” के तहत कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के 8 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देशानुसार मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एएसपी रावत भगवतसिंह हिंगड़ के निर्देशन एवं डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी कमलचंद मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

वर्ष 2018 में थाना बेगूं क्षेत्र के मेनाल इलाके में एक कार से 73 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा एवं 600 ग्राम अफीम जब्त की गई थी। इस मामले में आरोपी कमलेश कुमार पिता राजूराम विश्नोई, निवासी सांतरू (जिला जालोर) मौके से फरार हो गया था। लंबे समय तक गिरफ्तारी नहीं होने पर उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

हाल ही में सूचना मिली कि आरोपी बीकानेर जेल में किसी अन्य मामले में बंद है। इस पर पुलिस टीम ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए उसे बीकानेर केंद्रीय कारागृह से गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा आरोपी से मादक पदार्थ तस्करी के संबंध में पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।

पुलिस की अपील-
जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE