BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2026, 3:45 pm
BIG NEWS : नीमच सिटी पुलिस की नाकाबंदी और मोटरसाइकिल सवार तस्कर, जब खाकी को देख उठाया ये कदम तो अधिकारियों को हुआ शक, फिर जैसे ही घेराबंदी कर रोका वाहन, तलाशी लेते ही उड़े होश, लाखों रूपये कीमत की एमडी जब्त, मोहम्मद, अजर और फरदीन चढ़े हत्थे, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नीमच सिटी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 किलोग्राम पिसा हुआ डोडाचूरा, 150 ग्राम एमडी ड्रग्स एवं एक पल्सर मोटरसाइकिल जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई राज्य स्तर पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता प्राप्त की।

पुलिस के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 को नीमच-मनासा रोड स्थित करंट वाले बालाजी मंदिर के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पल्सर मोटरसाइकिल को रोका गया। नाकाबंदी देखकर आरोपी भागने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 6 किलोग्राम डोडाचूरा एवं 150 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/15, 22 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी-
मोहम्मद अशरफ उर्फ बब्बु (20), निवासी अंबेडकर कॉलोनी
अजर खान उर्फ समीर (24), निवासी मुलचंद मार्ग खारीकुआ
फरदीन (24), निवासी शाहाबुद्दीन बाबा दरगाह क्षेत्र, नीमच

जब्त सामग्री-
6 किलोग्राम डोडाचूरा (कीमत लगभग 20 हजार रुपये),
150 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत लगभग 15 लाख रुपये),
एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक MP14MX 6047, अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये)।

इस कार्रवाई में थाना नीमच सिटी पुलिस एवं साइबर सेल टीम की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE