BREAKING NEWS
सिरोही जिले के माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश.. <<     KHABAR : आगर मालवा में पटवारी ₹5 हजार रिश्वत लेते.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्ट्रेट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त.. <<     KHABAR : एमपी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि.. <<     NEWS : चादर शरीफ जुलूस के साथ तीन दिवसीय उर्स.. <<     अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें.. <<     KHABAR : सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां तेज, डीआईजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : भांजी की शादी में रतलाम आने वाले थे.. <<     BIG REPORT : रिश्वतखोर पटवारी पर लोकायुक्त का.. <<     BIG NEWS : दानपात्र से चोरी के मामले में आंगनवाड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2026, 3:17 pm
BIG NEWS : शादी में खूनखराबा, बिंदोली में तलवार-चाकू से दो भाइयों पर जानलेवा हमला, 10 से 15 आरोपियों ने घेरकर दिया वारदात को अंजाम, अब अस्पताल तक पीछा कर दे रहे जान से मारने की धमकी, पीड़ितों ने उठाए एफआईआर पर सवाल, आक्रोशित परिजन पहुंचे एसपी कार्यालय, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेतपुरा में शादी समारोह के दौरान बिंदोली में हुए हमले से खुशियां मातम में बदल गईं। दबंगों द्वारा किए गए जानलेवा हमले में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल की रात करीब 10 बजे भांजी के विवाह समारोह के दौरान शिव मंदिर के पास आरोपियों ने अंतर सिंह नायक के पुत्र विशाल को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे दूसरे पुत्र नरेन्द्र पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया।

आरोप है कि काना, नारायण, महेन्द्र रावत, गोविन्द, प्रभुसिंह, हिम्मतसिंह, ओमसिंह और जीवन सहित 10-15 लोगों ने मिलकर दोनों भाइयों पर तलवार, चाकू और लट्ठों से वार किए।

मौके पर मौजूद परिजनों एवं ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों को बचाया, अन्यथा गंभीर घटना हो सकती थी। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के विरोध में आक्रोशित परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने में देरी करने और सीमित आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं में मामला दर्ज करने के आरोप लगाए हैं।

परिजनों का यह भी कहना है कि आरोपी लगातार रिपोर्ट वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं तथा जान से मारने और घर जलाने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE