BREAKING NEWS
सिरोही जिले के माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश.. <<     KHABAR : आगर मालवा में पटवारी ₹5 हजार रिश्वत लेते.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्ट्रेट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त.. <<     KHABAR : एमपी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि.. <<     NEWS : चादर शरीफ जुलूस के साथ तीन दिवसीय उर्स.. <<     अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें.. <<     KHABAR : सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां तेज, डीआईजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : भांजी की शादी में रतलाम आने वाले थे.. <<     BIG REPORT : रिश्वतखोर पटवारी पर लोकायुक्त का.. <<     BIG NEWS : दानपात्र से चोरी के मामले में आंगनवाड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2026, 3:38 pm
BIG NEWS : मालवा के नीमच में फिर सक्रिय हुए ऑनलाइन ठग, पूर्व पार्षद का व्हाट्सएप हैक, परिचितों को भेजे फर्जी मैसेज और क्यूआर कोड, शहर में मचा हड़कंप, थाने पहुंची शिकायत, अब खाकी कर रही मामले की जांच, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने शहर के पूर्व पार्षद सुमित अहीर का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर उनके परिचितों और दोस्तों से रुपये मांगने शुरू कर दिए।

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम ठगों ने पूर्व पार्षद के व्हाट्सएप अकाउंट से उनके संपर्कों को मैसेज भेजकर 2 हजार से 5 हजार रुपये तक की मांग की। मैसेज में लिखा गया कि “यूपीआई काम नहीं कर रहा है, कुछ देर में रुपये वापस कर देंगे, कृपया तुरंत भेजें।” ठगों ने लोगों का भरोसा जीतने के लिए एक क्यूआर कोड भी भेजा।

मामले की जानकारी मिलते ही सुमित अहीर ने अपने परिचितों को सतर्क करते हुए बताया कि उनके व्हाट्सएप से भेजा गया कोई भी मैसेज फर्जी है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करने की अपील की। इस संबंध में बघाना थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

व्हाट्सएप हैक होने पर क्या करें- 
विशेषज्ञों के अनुसार यदि किसी का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो जाए तो तुरंत ‘लिंक्ड डिवाइसेज’ में जाकर अनजान डिवाइस को लॉगआउट करें। इसके साथ ही टू-स्टेप वेरिफिकेशन सक्रिय करें और अपने परिचितों को सूचित करें कि किसी भी वित्तीय लेनदेन से बचें। साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।

सावधानी ही सुरक्षा- 
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, क्यूआर कोड या अचानक पैसों की मांग वाले संदेश पर बिना पुष्टि किए भरोसा न करें, क्योंकि साइबर ठग अक्सर जल्दबाजी का दबाव बनाकर लोगों को निशाना बनाते हैं।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE