नीमच। नीमच केंट थाना क्षेत्र के कनावटी इलाके में एक व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय इमरान पिता बशीर भिश्ती ने घर पर ही सल्फास की गोली निगल ली, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
परिजन उसे गंभीर हालत में देर रात करीब 12 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देखते हुए उसे उदयपुर रेफर कर दिया। उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल में उपचार के दौरान इमरान की मृत्यु हो गई।
घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नीमच जिला अस्पताल लाया गया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।