BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कूनो नेशनल पार्क आएंगे राष्ट्रपति, 21 जून.. <<     KHABAR : टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नहीं.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, मल्हारगढ़ से.. <<     राज्यपाल अवार्ड के बाद अब राष्ट्रपति मेडल पर.. <<     NEWS : राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी में जुटे 210.. <<     देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर बड़ा.. <<     उज्जैन की बेटी दीक्षा ने चने की दाल पर उकेरे 12.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2026, 1:30 pm
BIG NEWS : जिले की सिंगोली थाना पुलिस और रूघनाथपुरा फंटे पर नाकाबंदी, जब नीमच की ओर से आई बिना नंबर की बाइक, फिर जैसे ही चालक ने खाकी को देख उठाया ये कदम, अधिकारियों ने नजदीक जाकर ली तलाशी तो उड़ गए होश, कट्टे में भरा था भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ, तस्कर हुआ फरार, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत सिंगोली पुलिस ने अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया तथा एसडीओपी रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

घटना 24 अप्रैल की है, जब पुलिस टीम रूघनाथपुरा फंटे पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान नीमच की ओर से बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर एक युवक भारी कट्टे लादकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देख युवक घबरा गया और करीब 100 फीट पहले ही बाइक सड़क पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों में फरार हो गया।

पुलिस ने तत्काल पीछा कर आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। बाइक पर बंधे कट्टों की तलाशी लेने पर 120 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने लगभग 30 हजार रुपए मूल्य की बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE