शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र से दिव्यांगजनों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। क्षेत्र में 25 अप्रैल से 29 अप्रैल तक विशेष कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में जरूरतमंद और पात्र दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें बेहतर जीवन सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में कृत्रिम हाथ-पैर, कैलीपर्स, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र सहित अन्य जरूरी उपकरण वितरित किए जाएंगे।
उन्होंने क्षेत्र के सभी दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे जरूरी दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर पंजीयन कराएं और इस योजना का लाभ लें। विधायक ने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है और दिव्यांगजनों की सेवा सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
25 से 29 अप्रैल तक लगने वाला यह शिविर कालापीपल क्षेत्र के दिव्यांगजनों के लिए नई उम्मीद लेकर आएगा।