नीमच। सान्दीपनि विद्यालय, नीमच केंट में कक्षा 10वीं की छात्रा प्रियांशी राठौर द्वारा राज्य स्तरीय मेरिट में पाँचवाँ स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय में एक कक्ष का नामकरण “प्रियांशी राठौर कक्ष” किया गया।
इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंकिता गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को बाल विवाह प्रतिषेध कानून, दहेज निषेध कानून, पॉक्सो एक्ट तथा गुड टच-बैड टच से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था प्राचार्य के. एस. जैन ने अतिथियों का स्वागत किया तथा छात्रा प्रियांशी द्वारा 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कक्ष के नामकरण की घोषणा की।
अपने संबोधन में अंकिता गुप्ता ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कर उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य विश्वास खंडेलवाल एवं ज्योति बैंस सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रिंकू लौहार ने किया।