बड़वानी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला गया।
बड़वानी के भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दिव्या गुप्ता ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर महिलाओं के अधिकारों को दबाने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से संसद का विशेष सत्र बुलाया गया, लेकिन विपक्ष ने इस महत्वपूर्ण बिल का विरोध किया डॉ. गुप्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महिलाओं की “उड़ान का गला घोंटने” का काम किया है, जिसका खामियाजा उन्हें भविष्य में भुगतना पड़ेगा उन्होंने यह भी कहा कि जब बिल पारित नहीं हुआ, तब विपक्ष द्वारा जश्न मनाना बेहद शर्मनाक था परिवारवाद के मुद्दे पर उन्होंने विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा कि कुछ पार्टियों में एक ही परिवार के लोग बार-बार अवसर पा रहे हैं, जिससे अन्य योग्य महिलाओं को मौका नहीं मिल पाता इस दौरान जिला अध्यक्ष अजय यादव सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे और डॉ. गुप्ता का सम्मान भी किया गया।
भाजपा ने जहां इसे महिला सशक्तिकरण का बड़ा कदम बताया, वहीं कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाएकृअब इस पर राजनीतिक बहस तेज होने के आसार हैं।