BREAKING NEWS
REPORT : किसानों की बीमा राशि को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस पर मक्सी.. <<     KHABAR : करियर की नई राहों से रूबरू हुईं छात्राएं,.. <<     REPORT : शाजापुर में दवा विक्रय में अनियमितता पड़ी.. <<     KHABAR : सीईओ जितेन्द्र सेंगर ने की ग्रामीण विकास.. <<     KHABAR : लखपति दीदी योजना ने बदली जिंदगी, सुनीता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों पर रहेगी किस्मत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2026, 5:07 pm
KHABAR : टीचर्स ने दिल्ली की तर्ज पर मांगी अर्न लीव, ग्रीष्म अवकाश में एमपी के शिक्षकों को करना है जनगणना, जल्द निर्णय लेने की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। एक मई से शुरू होने वाली जनगणना के बीच मध्यप्रदेश में शिक्षकों की छुट्टियां खत्म होती नजर आ रही हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार जहां शिक्षकों को 1 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश मिलना है, वहीं जनगणना ड्यूटी में तैनाती के चलते उन्हें महीनेभर काम करना पड़ेगा। इसको लेकर अब शिक्षकों में नाराजगी बढ़ने लगी है।


शासकीय शिक्षक संगठन मध्यप्रदेश ने इस मुद्दे पर सरकार से दिल्ली की तर्ज पर अर्न लीव देने की मांग उठाई है। संगठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कौशल ने बताया कि दिल्ली में जनगणना ड्यूटी के दौरान अवकाश के दिनों में काम करने वाले शिक्षकों को अर्न लीव देने के आदेश जारी किए गए हैं। इसी तरह मध्यप्रदेश में भी हजारों शिक्षकों की सेवाएं ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ली जा रही हैं, इसलिए यहां भी समान व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।


छुट्टी में काम, बदले में कुछ नहीं
कौशल ने कहा कि मध्यप्रदेश में शिक्षकों से लगातार गैर-शैक्षिक कार्य जैसे चुनाव, सर्वेक्षण और जनगणना कराए जाते हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें न तो पर्याप्त अवकाश मिलता है और न ही अपेक्षित सम्मान।


सरकार से जल्द निर्णय की मांग
संगठन ने मांग की है कि जनगणना और चुनाव ड्यूटी के बदले शिक्षकों को अर्न लीव दी जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके और उनके अधिकारों की रक्षा हो सके। शिक्षकों का कहना है कि यदि उन्हें उचित अवकाश और सम्मान मिलेगा, तो वे राष्ट्रीय महत्व के कार्यों को और अधिक समर्पण और जिम्मेदारी के साथ पूरा कर पाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE