BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2026, 11:26 am
BIG NEWS : राजस्थान में सीबीएन का बड़ा एक्शन, आरोपी तस्कर ने झोपड़ी में छिपाकर रखी थी लाखों की खेप, जब खुफिया सूचना पर टीम ने मारा छापा तो माजरा देख उड़ गए सबके होश, अब तस्करी नेटवर्क की तलाश में जुटी एजेंसियां, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), चित्तौड़गढ़-2 डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 101.160 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। यह कार्रवाई जिला फलोदी की तहसील आऊ के ग्राम लक्ष्मण नगर में की गई। जानकारी के अनुसार रिहायशी क्षेत्र के समीप स्थित एक मिट्टी की झोपड़ी में छिपाकर रखी गई इस बड़ी खेप को जब्त किया गया।

खुफिया सूचना पर की गई कार्रवाई
सीबीएन को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लक्ष्मण नगर क्षेत्र में एक तस्कर द्वारा मिट्टी की झोपड़ी में भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने त्वरित रणनीति बनाते हुए एक विशेष टीम गठित कर मौके पर रवाना किया।

पुलिस के साथ संयुक्त सर्च ऑपरेशन
सीबीएन टीम ने स्थानीय पुलिस चौकी लक्ष्मण नगर के स्टाफ के साथ मिलकर संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। संदिग्ध झोपड़ी की गहन तलाशी के दौरान अंदर से पांच बैग बरामद किए गए, जिनमें कुल 101.160 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा भरा हुआ था।

एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्ती
बरामद डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किया गया है। हालांकि मौके पर कोई आरोपी नहीं मिला। यह पूरी कार्रवाई उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल, कोटा (राजस्थान) के मार्गदर्शन में की गई। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों एवं नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE