बड़नगर। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा एवं एडिशनल एसपी अभिषेक रंजन के निर्देश पर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने दो दिन में 31 फरार बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। एसडीओपी बड़नगर के निर्देश पर इंगोरिया पुलिस ने 25 अप्रैल को दबिश देकर सालों से फरार 10 स्थायी वारंटियों को दबोचा, साथ ही 12 हिस्ट्रीशीटर, 14 गुंडे और 12 चिन्हित बदमाशों की कुंडली खंगाली गई। इधर खाचरौद एसडीओपी के निर्देश पर भाटपचलाना पुलिस ने 25-26 अप्रैल की रात पूरी ताकत झोंक दी और अलग-अलग टीमों ने छापेमारी कर 21 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों थानों की इस अलग-अलग कार्रवाई के बाद इलाके के अपराधियों में खौफ का माहौल है और ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।