BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2026, 3:23 pm
BIG NEWS : छत के कमरे में छिपा था नशे का जखीरा, अधिकारियों ने दरवाजा काटकर किया बड़ा खुलासा, 7.4 किलो अफीम और 130 किलो डोडा पोस्त बरामद, मौके से एक आरोपी गिरफ्तार, सीबीएन की सर्जिकल कार्रवाई से तस्करों में मचा हड़कंप, पढ़े खबर

Share On:-

भवानीमंडी। मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) कोटा एवं भवानीमंडी सेल की संयुक्त टीम ने 25 अप्रैल 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.400 किलोग्राम अवैध अफीम तथा 130.160 किलोग्राम बिना चीरा लगाया हुआ डोडा पोस्त (अनलैंस्ड पोपी स्ट्रॉ) बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीबीएन कोटा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चित्तौड़गढ़ जिले की तहसील बेगूं के ग्राम मादावड़ा में एक व्यक्ति द्वारा अपने मकान में भारी मात्रा में अफीम एवं डोडा पोस्त छिपाकर रखा गया है और वह अवैध मादक पदार्थों के व्यापार में संलिप्त है।

सूचना के आधार पर सीबीएन कोटा एवं भवानीमंडी सेल की संयुक्त टीम गठित कर 25 अप्रैल की सुबह तड़के मौके पर रवाना किया गया। टीम ने संदिग्ध मकान पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान मकान की छत पर बने एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया, जिसे खोलने से इनकार करने पर लोहे के कटर की सहायता से दरवाजा काटकर अंदर प्रवेश किया गया।

गहन तलाशी के दौरान मकान के भीतर छिपाकर रखी गई 7.400 किलोग्राम अफीम एवं 130.160 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद जब्त मादक पदार्थों को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

सीबीएन अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है तथा इस अवैध तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों एवं नेटवर्क की तलाश की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE