चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने हत्या के एक पुराने मामले में पिछले 12 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी लोकेश शर्मा को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि स्थायी वारंटी, फरार एवं उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के अभियान के तहत एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी बद्री लाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी रामसुमेर द्वारा विशेष टीम गठित की गई थी। टीम में एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल वीरेंद्र, देवेंद्र और सुमित कुमार शामिल थे।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी लोकेश शर्मा, निवासी हुडको कॉलोनी, थाना कोतवाली निंबाहेड़ा, वर्तमान में वैशाली नगर, जयपुर में रह रहा है और मजदूरी करता है। वह किसी पारिवारिक कार्य से निंबाहेड़ा आने वाला है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ता टीम ने साइबर सेल की सहायता से आरोपी को हुडको कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।