BREAKING NEWS
KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कूनो नेशनल पार्क आएंगे राष्ट्रपति, 21 जून.. <<     KHABAR : टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नहीं.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, मल्हारगढ़ से.. <<     राज्यपाल अवार्ड के बाद अब राष्ट्रपति मेडल पर.. <<     NEWS : राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी में जुटे 210.. <<     देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर बड़ा.. <<     उज्जैन की बेटी दीक्षा ने चने की दाल पर उकेरे 12.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले में खुले बोरवेल से होने वाली.. <<     KHABAR : रतलाम में पहली बार होगा पोरवाल प्रीमियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2026, 5:20 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की मंगलवाड़ थाना पुलिस और मुखबिर की सूचना, जब खाकी ने दी इस होटल पर दस्तक तो मिली बड़ी सफलता, अवैध अफीम के साथ हत्थे चढ़ा देवीलाल अहीर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत पुलिस थाना मंगलवाड़ एवं डॉग स्क्वॉड की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए होटल परिसर से अवैध अफीम 41.02 ग्राम अवैध अफीम एवं 267 ग्राम एवं डोडाचूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में व डीवाईएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में रविवार को थानाधिकारी भगवानलाल पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना मंगलवाड़ मय जाप्ता के  एएनटीएफ द्वारा दी गई सूचना पर चितौडगढ से उदयपुर नेशनल हाईवे पर होटल शिव कृपा जम्मू हरियाणा हिमाचल पंजाबी ढाबा, सरहद पालखेडी पहुंचा। जहाँ एएनटीएफ टीम मय डॉग स्कॉड उपस्थित मिले जिनको हमराह ले नियमानुसार डॉग स्कॉड द्वारा तलाशी लेने पर देवीलाल पिता कालूलाल अहीर निवासी नंगाखेडा पुलिस थाना मंलगवाड जिला चितौडगढ की कब्जुशुदा होटल से कुल 41.02 ग्राम अवैध अफीम एवं 267 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया जाकर अभियुक्त देवीलाल अहीर को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

पुलिस थाना मंगलवाड टीम- 
थानाधिकारी भगवान लाल, एएसआई भैरूलाल जाट, कानि. टंवर सिंह, भान सिंह, शंकर कृष्ण, प्रदीप कुमार, डॉग स्कॉड- कानि पुनम चंद, कमलेश सीआईडी सीबी डॉग स्कॉड  उदयपुर।

जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE