BREAKING NEWS
KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कूनो नेशनल पार्क आएंगे राष्ट्रपति, 21 जून.. <<     KHABAR : टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नहीं.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, मल्हारगढ़ से.. <<     राज्यपाल अवार्ड के बाद अब राष्ट्रपति मेडल पर.. <<     NEWS : राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी में जुटे 210.. <<     देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर बड़ा.. <<     उज्जैन की बेटी दीक्षा ने चने की दाल पर उकेरे 12.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले में खुले बोरवेल से होने वाली.. <<     KHABAR : रतलाम में पहली बार होगा पोरवाल प्रीमियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2026, 11:15 am
BIG REPORT : साठखेड़ा ग्राम पंचायत में नियम विरुद्ध पेड़ों की लकड़ी बिक्री का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम गरोठ को सौंपा शिकायती पत्र, भीषण आंधी में गिरे पेड़ों की बिना टेंडर हुई बिक्री पर सवाल, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। ग्राम साठखेड़ा में हाल ही में आई भीषण आंधी के कारण गिरे पेड़ों की लकड़ी को नियम विरुद्ध तरीके से बेचे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम गरोठ एवं तहसीलदार गरोठ को शिकायती पत्र सौंपकर उच्च स्तरीय जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों के आरोप-
ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, पिछले दिनों आई तेज आंधी के कारण गांव की राजस्व भूमि पर लगे बबूल, नीम एवं इमली जैसे कई पेड़ उखड़कर गिर गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत द्वारा इन पेड़ों की नीलामी नियमों को दरकिनार करते हुए की गई। पंचायत ने बिना किसी सार्वजनिक विज्ञप्ति (टेंडर) जारी किए तथा वार्ड पंचों को विश्वास में लिए बिना ही निजी रूप से लकड़ी का विक्रय कर दिया।

पारदर्शिता पर उठे सवाल- 
ग्रामीणों का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया में आम जनता को किसी भी प्रकार की सूचना नहीं दी गई। साथ ही लकड़ी को बाजार मूल्य से काफी कम दरों पर “औने-पौने दामों” में बेचकर राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया है।

जांच और कार्रवाई की मांग- 
शिकायती पत्र के माध्यम से ग्रामवासी विनोद विश्वकर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा नियम विरुद्ध कार्य करने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि बेची गई लकड़ी को पुनः जब्त कर पारदर्शी तरीके से नीलामी की जाए तथा प्राप्त राशि को शासकीय कोष में जमा कराया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE