BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2026, 10:17 am
BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 02 के तहत बड़ीसादड़ी पुलिस की कार्रवाई, दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम मामले में कार्रवाई, एक आरोपी मंदिर चोरी प्रकरण में भी था वांछित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के प्रकरण में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज, उदयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02’ के तहत जिले के वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के मार्गदर्शन में थानाधिकारी भवानीशंकर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम में कांस्टेबल बाबूलाल, श्रवण, रूपाराम, भरत सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने 2019 के आबकारी अधिनियम के मामले में वांछित आरोपी कैलाश (पिता उंकार, जाति मोग्या, उम्र 40 वर्ष, निवासी सुकड़ थाना छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़) एवं नरेश चंद्र (पिता मांगूसिंह, जाति रावत मीणा, निवासी परबती थाना बड़ीसादड़ी, जिला चित्तौड़गढ़) को सूचना संकलन एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि एक ही दिन में ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर दो स्थायी वारंटों का निस्तारण किया गया है। आरोपी कैलाश पुलिस थाना बोरानाडा, जिला जोधपुर कमिश्नरेट के मंदिर चोरी के प्रकरण में भी वांछित है तथा थाना छोटीसादड़ी का स्थायी वारंटी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE