BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2026, 1:18 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, लोडिंग पिकअप वाहन में मार्बल भरकर रतलाम जा रहे थे तीन लोग, तभी बीच रास्ते में पीछे से काल बनकर आई तेज रफ्तार बस, टक्कर के बाद मची चीख पुकार, मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़, घायलों को आनन-फानन में पहुंचाया अस्पताल, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मल्हारगढ़ क्षेत्र के पास मंगलवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय, मंदसौर में जारी है।

जानकारी के अनुसार, तीनों लोग लोडिंग पिकअप वाहन में मार्बल भरकर राजस्थान के नाथद्वारा से रतलाम जिले के ताल लौट रहे थे। इसी दौरान मल्हारगढ़ के पास पीछे से आ रही एक बस ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन में सवार तीनों लोग घायल हो गए।

घायलों की पहचान व स्थिति-
घायलों में किशोर सिंह (35) पिता गोवर्धन सिंह, विक्रम सिंह (32) पिता अर्जुन सिंह और शीतल सिंह (50) पिता शंभू सिंह शामिल हैं। विक्रम सिंह के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि किशोर सिंह के हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। शीतल सिंह के सिर, मुंह और हाथ-पैर में गंभीर चोटें हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

फसल बेचकर लौट रहे थे-
जानकारी के अनुसार, तीनों नीमच मंडी में फसल बेचने के बाद नाथद्वारा गए थे और वहां से मार्बल लेकर वापस लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।

मानवता की मिसाल-
घटना के बाद मौके पर पहुंचे एक अज्ञात व्यक्ति ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। बताया गया कि पिपलिया मंडी टोल नाके पर सहायता नहीं मिलने के बाद उसी व्यक्ति ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार शीतल सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य दोनों की स्थिति स्थिर है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE