BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले में खुले बोरवेल से होने वाली.. <<     KHABAR : रतलाम में पहली बार होगा पोरवाल प्रीमियर.. <<     KHABAR : कर्मचारी चयन बोर्ड पर भविष्य से खिलवाड़ का.. <<     'इंजेक्शन लगाते ही टूट गईं सांसें',बक्सवाहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देशभक्ति के तरानों से गूंजा टाउन हॉल,.. <<     BIG NEWS : 20 जून के बाद मानसून की एंट्री, प्री-मानसून.. <<     BIG NEWS : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और हरीश चौधरी.. <<     खरगोन के झिरन्या में खाद संकट, वन अधिकार.. <<     KHABAR : पक्की छत, पक्का भरोसा- खातीखेड़ा में पीएम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में मंथन,.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जोन के आईजी बनने के बाद पहली बार.. <<     KHABAR : संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था 5 जून को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सीएमओ दुर्गा बामनिया ने ली स्वच्छता.. <<     KHABAR : गुंदीपाड़ा घटना में कलेक्टर के निर्देशन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2026, 4:50 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की जावद तहसील के ग्राम डीकेन का पुरुषोतम दास बैरागी पहुंचा एसपी ऑफिस, पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप, बोला- जबरन दूसरी शादी कराने की कोशिश, पांच बच्चों की सुरक्षा को लेकर पीड़ित ने मांगी मदद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की जावद तहसील के ग्राम डीकेन निवासी पुरुषोतम दास बैरागी ने अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने, जबरन दूसरी शादी कराने के प्रयास, जमीन हड़पने और जान से मारने की धमकियों को लेकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया कि उसकी पत्नी को ससुराल पक्ष के लोग अपने साथ ले गए हैं और उस पर जबरन दूसरी शादी कराने का दबाव बना रहे हैं, जबकि उनका विवाह अभी भी वैध है। उसने कहा कि उनके पांच छोटे बच्चे हैं, जो मां के बिना असुरक्षित और परेशान स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं।

पुरुषोतम दास ने यह भी आरोप लगाया कि महिला थाने में उसकी जानकारी के बिना उससे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए और बाद में उसे तलाक होने की बात बताई गई, जो कि पूरी तरह धोखाधड़ी है। उसने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

आवेदन में पीड़ित ने यह भी उल्लेख किया है कि गांव के कुछ लोगों ने उसकी करीब 5 बीघा कृषि भूमि को कथित रूप से फर्जी तरीके से अपने कब्जे में ले लिया है। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसे लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित का कहना है कि उसने पहले भी संबंधित थाने में शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उसकी पत्नी को सुरक्षित वापस लाया जाए, दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, जमीन विवाद में उसे न्याय दिलाया जाए तथा उसे और उसके बच्चों को सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही उसने मामले की निष्पक्ष और शीघ्र जांच कराने की भी अपील की है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE