मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं सीएसपी जितेंद्र सिंह भास्कर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नई आबादी उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस थाना नई आबादी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सेजपुरिया से चोरी गई फोर्स कंपनी की ‘तूफान’ कार बरामद कर ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी लोकेश पिता पूनमचंद कुमावत निवासी सेजपुरिया ने थाना नई आबादी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उसके पिता के नाम पंजीकृत चार पहिया वाहन ‘तूफान’ क्रमांक एमपी 14 टीसी 0166 चोरी कर ले गया है। इस पर थाना नई आबादी में अपराध क्रमांक 75/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई कार को बरामद करने में सफलता हासिल की। जप्त वाहन की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। मंदसौर पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही गई है।