नीमच। जिले के जीरन तहसील अंतर्गत ग्राम ग्वाल तालाब निवासी कारूलाल गुर्जर ने अपनी बहू कारी बाई पर गाली-गलौज, जान से मारने और आगजनी की धमकी देने के आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी है।
आवेदन में बताया गया कि 3 मई को फोन पर हुए विवाद के दौरान बहू ने घर और मोटरसाइकिल को आग लगाने तथा पूरे परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार लगातार हो रहे विवाद के कारण परिवार भय के माहौल में जीवन यापन कर रहा है।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।