BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2026, 3:07 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और बिना नंबर का ट्रैक्टर, जब वाहन चैकिंग में हुआ अधिकारियों को शक तो ली ट्रॉली में रखे कट्टों की तलाशी, खोलते ही दंग रह गए सभी, भारी मात्रा में भरा था अवैध मादक पदार्थ, अब सलाखों के पीछे रहेगा तस्कर सत्यनारायण, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान “त्रिनेत्र” के तहत मनासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 क्विंटल 1 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनएस सिसोदिया एवं एसडीओपी निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस चौकी कंजार्डा द्वारा यह कार्रवाई की गई।

वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ट्रैक्टर-
पुलिस के अनुसार, 6 मई 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान कंजार्डा की ओर से आ रहे बिना नंबर के संदिग्ध जॉन डियर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रॉली में रखे 30 प्लास्टिक कट्टों से 6 क्विंटल 1 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ।

ट्रैक्टर चालक की पहचान सत्यनारायण धाकड़ पिता नानालाल धाकड़ निवासी कंजार्डा के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना मनासा में धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

22 लाख रुपए की सामग्री जब्त-
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अवैध डोडाचूरा एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल लगभग 22 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है। आरोपी से डोडाचूरा के स्रोत एवं तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में निरीक्षक निलेश अवस्थी, उपनिरीक्षक श्याम कुमावत, सउनि पन्नालाल चौहान, आरक्षक मोहनप्रकाश, अजयप्रताप एवं ईश्वरसिंह चौहान की विशेष भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE