BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2026, 4:25 pm
BIG NEWS : कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स व अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, पानी की मोटर में इस तरह छिपाकर ले जा रहा था नशा, आरोपी के कब्जे से 51 लाख से अधिक का माल जब्त, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एमडी ड्रग्स, अफीम एवं तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी सहित करीब 51 लाख 72 हजार रुपये का मशरुका जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह भास्कर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पानी की मोटर में छिपा रखा था नशा-
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी से रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने आने वाला है। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए पानी की विद्युत मोटर की बॉडी के भीतर एमडी ड्रग्स एवं अफीम छिपा रखी थी, ताकि तलाशी के दौरान किसी को शक न हो। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इमरान पिता मीरगुल उर्फ बंटी पठान (25) निवासी ग्राम दावतखेड़ी, मंदसौर बताया।

51 लाख से अधिक का मशरुका जब्त-
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत लगभग 50 लाख रुपये), 500 ग्राम अफीम (कीमत लगभग 1 लाख रुपये), एक स्कूटी, मोबाइल फोन, विद्युत मोटर मशीन जब्त की गई। कुल मशरुका की कीमत करीब 51 लाख 72 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/18, 22 एवं 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने मंदसौर शहर के अन्य लोगों की संलिप्तता की जानकारी भी दी है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE