नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देशों के तहत नीमच पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में थाना जीरन पुलिस ने ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण
फरियादी द्वारा दिनांक 21.05.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 20.05.2026 की रात करीब 8 बजे ग्राम पालसोडा स्थित उसके खेत पर लगे ट्रांसफार्मर (डीपी) से अज्ञात व्यक्ति तेल चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना जीरन में अपराध क्रमांक 133/2026 धारा 303(2) बीएनएस एवं धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस सहायता केंद्र हर्कियाखाल की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से नीली टंकी में भरा हुआ 38 लीटर चोरी किया गया ट्रांसफार्मर ऑयल बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50,000 रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी
- रामनिवास पिता तेजपाल बंजारा, निवासी देवीपुरा थाना जीरन
- भरत पिता अमरसिंह बावरी, निवासी ग्राम पालसोडा थाना जीरन
- नागेश्वर उर्फ कान्हा पिता श्यामलाल बावरी, निवासी ग्राम पालसोडा
आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस का सराहनीय कार्य-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जीरन उमेश यादव एवं पुलिस सहायता केंद्र हर्कियाखाल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।