BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2026, 4:16 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम भुण्डिया और मुखबिर की पुख्ता सूचना, जब खाकी ने दी दिलीप सिंह के खेत पर दबिश तो माजरा देख रह गए दंग, आरोपी संतरे के बगीचे में कर रहा था अवैध मादक पदार्थ की खेती, मौके से 384 नग पौधे बरामद, एक अन्य तस्कर भी धराया, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत शामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरिल तथा एसडीओपी दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय की टीम ने अलग-अलग दो मामलों में कार्रवाई करते हुए गांजे की अवैध खेती, एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

संतरे के बगीचे में छिपाकर उगाए थे गांजे के पौधे-
दिनांक 21 मई 2026 को चौकी चंदवासा थाना शामगढ़ पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम भुण्डिया निवासी आरोपी दिलीप सिंह पिता नारायण सिंह सोंधिया राजपूत के खेत पर दबिश दी। यहां संतरे के बगीचे के बीच छिपाकर अवैध गांजे के पौधे लगाए गए थे।

पुलिस ने मौके से 384 नग हरे गांजे के पौधे बरामद किए, जिनका कुल वजन करीब 25 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत 1 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा गया एमडी ड्रग्स तस्कर-
इसी दिन थाना शामगढ़ पुलिस ने रेलवे स्टेशन शामगढ़ के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित पिता गोपाल विश्वकर्मा निवासी मधुर कॉलोनी शामगढ़ के कब्जे से 68 ग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर एवं 5 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एमडी ड्रग्स वह फरदीन पिता आजाद खान निवासी ग्राम दुधालिया थाना डग जिला झालावाड़ (राजस्थान) से लाया था। पुलिस ने फरदीन को भी आरोपी बनाया है, जो फिलहाल फरार है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/22, 29 एवं 15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी-
- दिलीप सिंह पिता नारायण सिंह सोंधिया राजपूत, निवासी ग्राम भुण्डिया थाना शामगढ़
- अंकित पिता गोपाल विश्वकर्मा, निवासी मधुर कॉलोनी शामगढ़

फरार आरोपी- 
- फरदीन पिता आजाद खान, निवासी ग्राम दुधालिया थाना डग जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बरामद मशरूका- 
- 384 गांजे के पौधे, वजन 25 किलोग्राम, कीमत लगभग 1.25 लाख रुपये
- 68 ग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर, कीमत लगभग 68 हजार रुपये
- 5 किलो डोडाचूरा, कीमत लगभग 10 हजार रुपये

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान- 
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय, चौकी प्रभारी मनोज महाजन, सउनि शिवकुमार राजावत, रूपसिंह झाला सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE