मनासा। समीपस्थ ग्राम बरड़िया में नीरज पिता अर्जुन बाछड़ा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पूर्व बोरखेड़ी निवासी एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना भी सामने आई थी, जिसके बाद दोनों मामलों को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि नीरज का उक्त महिला से संबंध होने की बात भी सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही मनासा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।
