BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2026, 12:42 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक हादसा, बाइक से घर लौट रहे थे रामेश्वर, तभी बीच रास्ते में काल बनकर आया तेज रफ्तार पिकअप वाहन, दुर्घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भारी भीड़, सूचना मिलते ही दौड़ी खाकी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के बाजखेड़ी फंटे के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार 55 वर्षीय व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इस हिट एंड रन घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और करीब आधे घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घायल की पहचान रामेश्वर राठौड़ (55), निवासी ग्राम सुठी, थाना नाहरगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वे शुक्रवार शाम सामान खरीदने मंदसौर आए थे और रात में बाइक से घर लौट रहे थे, तभी बाजखेड़ी फंटे के पास यह हादसा हो गया।

टक्कर के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल के सिर में गंभीर चोटें आईं, जहां डॉक्टरों ने करीब 8 टांके लगाए हैं। इसके अलावा कंधे, हाथ और पैर में भी चोटें हैं।

घायल के बेटे आशीष राठौड़ ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE