BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<     NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक.. <<     कसरावद में समर कैंप 'आरोह 2026' का हुआ समापन,127.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मोदी सरकार ने एमपी को दी एनएच की सौगात,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2026, 5:37 pm
BIG NEWS : शामगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, एमडी ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश, फरार आरोपी फरदीन खान चढ़ा हत्थे, राजस्थान तक फैला कनेक्शन उजागर, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ के तहत थाना शामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एमडी ड्रग्स पाउडर और डोडाचूरा के सप्लायर फरार आरोपी फरदीन खान को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) हेमलता कुरील एवं एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी उप निरीक्षक कपिल सोराष्ट्रीय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

मामले का विवरण-
दिनांक 21.05.2026 को थाना शामगढ़ पुलिस ने अंकित पिता गोपाल विश्वकर्मा निवासी मधुर कॉलोनी, शामगढ़ के कब्जे से 68 ग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर और 05 किलो अवैध डोडाचूरा जप्त किया था। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 एवं 15/29 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान आरोपी अंकित विश्वकर्मा ने पूछताछ में बताया कि उक्त एमडी ड्रग्स पाउडर और डोडाचूरा उसे फरदीन पिता आजाद खान, निवासी ग्राम दुधालिया, थाना डग, जिला झालावाड़ (राजस्थान) से प्राप्त हुआ था। इसके आधार पर फरदीन खान को भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया था।

गिरफ्तारी-
दिनांक 23.05.2026 को शामगढ़ पुलिस ने फरार आरोपी फरदीन पिता आजाद खान (20 वर्ष), निवासी ग्राम दुधालिया, थाना डग, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया।

सराहनीय कार्य-
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कपिल सोराष्ट्रीय, थाना प्रभारी शामगढ़ एवं समस्त थाना शामगढ़ पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE