BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<     NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक.. <<     कसरावद में समर कैंप 'आरोह 2026' का हुआ समापन,127.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मोदी सरकार ने एमपी को दी एनएच की सौगात,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2026, 10:45 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन थाना पुलिस का बड़ा एक्शन, मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा, डोडाचूरा केस में फरार आरोपी चढ़ा खाकी के हत्थे, एमपी के शिवपुरी से दबोचा, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना कपासन ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी उत्तरप्रदेश निवासी ट्रक चालक है, जो लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 15 मार्च 2026 को गंगरार थाना पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर की तलाशी ली गई थी। तलाशी के दौरान बिल्टी के सामान के ऊपर छिपाकर रखे गए अवैध अफीम डोडाचूरा के कट्टे बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 2 क्विंटल 390 ग्राम था। कार्रवाई के दौरान कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया था।

उसी मामले में एक अन्य कंटेनर को भी जब्त किया गया था, जिसमें चालक आरोपी अविनाश कुमार पुत्र सुरेश चौहान (42 वर्ष), निवासी बैरागी टोला, थाना फुलवारिया बाजार, जिला गोपालगंज (बिहार) को मौके से गिरफ्तार किया गया था।

फरार आरोपी पर घोषित था इनाम-
मामले की जांच थाना कपासन के थानाधिकारी सुनील शर्मा द्वारा की जा रही थी। फरार कंटेनर चालक कृष्ण कुमार यादव पुत्र श्रीपाल यादव (33 वर्ष), निवासी कासगंज, जिला काशीनगर, उत्तरप्रदेश की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। प्रकरण की गंभीरता और संगठित तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने के कारण आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

शिवपुरी से किया गिरफ्तार-
महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन एवं डीएसपी कपासन हरजीलाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील शर्मा एवं टीम ने मुखबिर की सूचना पर मध्यप्रदेश के शिवपुरी से आरोपी को गिरफ्तार किया। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस की आमजन से अपील-
जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी या किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE