खरगोन। जिले के थाना कसरावद पुलिस ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम भीलगांव में दबिश देकर 145 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। साथ ही मौके पर रखे 2800 लीटर महुआ लहान को नष्ट किया गया।
पुलिस ने रवि, शिवम डावर, अनिल और गणेश वानखेड़े के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत 4 प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई के दौरान शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए।
इसके अलावा 22 मई को मंडलेश्वर रोड स्थित ढाबे पर दबिश देकर दो आरोपियों से देशी शराब के क्वार्टर जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में की गई।