BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2026, 12:25 pm
BIG NEWS : कपासन पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 क्विंटल से ज्यादा डोडाचूरा केस में हाईवे नेटवर्क का खुलासा, सप्लायर होटल संचालक गिरफ्तार, पूछताछ में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे, पुलिस की जांच तेज, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कपासन थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी मामले में डोडाचूरा सप्लायर होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने कल ही 5 हजार रुपये के ईनामी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।

2 क्विंटल 390 ग्राम डोडाचूरा की बरामदगी का मामला-
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 15 मार्च को गंगरार थाना पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर से बिल्टी के सामान के नीचे छिपाकर रखे गए अवैध अफीम डोडाचूरा के कट्टे बरामद किए गए थे, जिनका कुल वजन 2 क्विंटल 390 ग्राम था। इस दौरान चालक मौके से फरार हो गया था। उसी मामले में एक अन्य कंटेनर भी जब्त किया गया था, जिसमें चालक अविनाश कुमार (42), निवासी गोपालगंज, बिहार को गिरफ्तार किया गया था।

ईनामी ट्रक चालक की गिरफ्तारी और पूछताछ में खुलासा-
फरार ट्रक चालक कृष्ण कुमार यादव (33), निवासी उत्तरप्रदेश को पुलिस ने मध्यप्रदेश के शिवपुरी से गिरफ्तार किया। उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह उदयपुर से दिल्ली जाते समय नेशनल हाईवे के ढाबों से माल भरवाता था और पहले भी 6दृ7 बार मादक पदार्थ दिल्ली सप्लाई कर चुका है।

होटल संचालक सप्लायर गिरफ्तार-
पूछताछ और निशानदेही के आधार पर पुलिस ने चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र के नेगड़िया निवासी भावेश पुत्र पृथ्वीराज गुर्जर (23), जो “हिमाचल पंजाब ढाबा” का संचालक है, को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में ट्रक चालक को पहले भी कई बार डोडाचूरा सप्लाई करने की बात स्वीकार की है।

नेटवर्क की जांच जारी-
पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोबाइल की जांच और पूछताछ में मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। अन्य सप्लायर्स और पैडलर्स की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE